ब्यूरो संवाददाता इटावा: श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याण महोत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है। प्रातःकाल श्री जी का अभिषेक और शांति धारा पूजन किया गया इसके उपरांत करनपुरा जैन मंदिर से प्रातः प्रभात फेरी निकाली गई जो करनपुरा से प्रांरभ होकर टीटी चौराहा से डांडा , बजरिया छैराहा , पचराहा , कोतवाली चौराहे , सरायशेख आदि जगह होते हुऐ पुनः वापिस जैन मंदिर करनपुरा पहुंची । युवा वर्ग के लोगो सफेद कपड़े और हाथो मे जैन ध्वज लेकर दो पहिए वाहनों पर महावीर भगवान के जयकारे लगे भगवान महावीर का संदेश जीओ और जीने दो , कल किया है महावीर जंयती , जब जब सूरज चांद रहेगा भगवान महावीर स्वामी का नाम रहेगा सबसे आगे छोटा हाथी चल सांउड मे भगवान महावीर स्वामी के भजन चल रहे थे। जिससे सभी मंदिरों का युवा वर्ग मौजूद रहा।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें