संवाददाता: आशीष कुमार इटावा : जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष आदित्य यादव उर्फ अंकुर ने सराय भूपत (कटेखेरा ) टकपुरा में मैनपुरी लोकसभा के प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन में चौपाल सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के अंदर अमन और भाईचारा बनाए रखने के लिए तथा संविधान व लोकतंत्र बचाने के लिए सांप्रदायकतावादी शक्तियों को परास्त करे।और संविधान बचाने की ताक़त अगर किसी में है तो वो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी में है जो लगातार संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।उन्होंने कहा भाजपा सरकार में बिजली की वसूली जबरदस्ती की जा रही है। जबकि समाजवादी पार्टी की सरकार में कोई भी अधिकारी बिल वसूलने की बात तो छोड़ो बिल चेक करने तक नहीं आते थे। आदित्य यादव ने कहा कि इस समय देश एवं प्रदेश के हालात बिगड़ रहें है हिंदू मुस्लिम भाई चारे को खत्म करने की साजिश चल रही है ।प्रदेश में बहन, बहू बेटियो की इज्जत भी सुरक्षित नहीं है कानून का गुंडाराज चरम पर है अब समय आ गया हम सबको आने वाली 5 तारीक को उप लोकसभा की प्रत्याशी डिंपल यादव को अपना अन...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें