संवाददाता: दिलीप कुमार इटावा/चकरनगर: चंबल विद्यापीठ परिवार के बैनर तले चंबल अंचल में 1857 के रणबांकुरों की स्मृति में ‘पंचनद क्रिकेट चैंपियनशिप’ का शुभारंभ हो गया। पांच नदियों के संगम के नजदीक हिम्मतपुर ग्राउंड पर हो रहे टूर्नामेंट में औरैया, इटावा, जालौन, भिंड की टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए शहीद मेला इंडिया के राष्ट्रीय संयोजक क्रांतिकारी वंशज इंजीनियर राज त्रिपाठी ने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों की याद में हो रहा पंचनद क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन इस क्षेत्र के युवाओं में जागरूकता पैदा करेगा। उद्घाटन के दौरान वरिष्ठ पत्रकार रमेशचंद्र गुप्ता ने कहा कि 1857 के महानायकों की स्मृतियों को संजोये रखने के लिए उनकी याद में होने वाला यह कार्यक्रम प्रशंसनीय और अनुकरणीय हैं। इससे चंबल अंचल में बदलाव की गाथा लिखी जा रही है। जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र पांडेय ने बीहड़ में खेल गतिविधियों को बढ़ाने की वकालत की। लोकगायक सद्दीक अली ने कई क्रांतिकारी प्रस्तुतियां दी। पंचनद क्रिकेट चैंपियनशिप’ के संस्थापक क्रांतिकारी लेखक डॉ शाह आलम राना ...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें