Skip to main content

Posts

Showing posts with the label समय बढ़ाने की मांग

Etawah News: जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने स्कूल खोले जाने का समय बढ़ाने की मांग की

ब्यूरो संवाददाता इटावा: उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने कड़ाके की सर्दी के कारण स्कूल खोले जाने का समय बढ़ाए जाने की मांग की है। यह मांग भी की है कि कन्वर्जन कास्ट का भुगतान भी किया जाए। इस संबंध में संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष गौरव पाठक की अगुवाई में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें कहा गया कि कड़ाके की सर्दी और गर्म कपड़ों के अभाव को देखते हुए बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए विद्यालय सुबह 9 बजे के स्थान पर सुबह 10 बजे खोले जाएं। विद्यालयों के संचालन का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाए। हालांकि कई जिलों में शीतकालीन अवकाश भी कर दिया गया है।  संघ ने यह मांग भी की है कि जुलाई के महीने से मिडडेमील की कन्वर्जन कास्ट का भुगतान नहीं किया गया जिसके कारण परेशानी हो रही है इसलिए इसका भुगतान भी किया जाए। ज्ञापन देने वालों में संजय द्विवेदी, मंजुल चतुर्वेदी, एहसान अहमद, विनय दीक्षित, राजेश जादौन, अरशद हुसैन, राजेश मिश्रा, अमित त्रिपाठी व प्रमोद यादव शामिल हैं।