Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पुलिस हॉकी प्रतियोगिता

Etawah News: तीन दिवसीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ, पहले दिन हुए 4 मैच

ब्यूरो संवाददाता इटावा : महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोट्स स्टेडियम में 3 दिवसीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। 25वीं अन्तर्जनपदीय कानपुर जोन हॉकी प्रतियोगिता के पहले दिन में कुल 4 मैच खेले गए। कानपुर जोन की 25वीं अंतर्जनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता 2023 का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया। प्रतियोगिता में कानपुर जोन के 9 जनपदों की टीम शामिल हुई। जिसमें इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कन्नौज, फर्रुखाबाद, जालौन, झांसी एवं ललितपुर की महिला व पुरुष की पुलिस हॉकी टीमों ने प्रतिभाग किया। इन सभी जिलों की हॉकी टीम ने एसएसपी को मार्च पास्ट कर मान प्रणाम किया। एसएसपी ने हॉकी टीमों को खेल भावना के प्रति संवेदनशील रहकर हॉकी खेलने के लिए संबोधित किया। इसके बाद ग्राउंड में पहुंचकर टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राउंड में संकेतात्मक रूप से हॉकी खेल कर किया गया।