Skip to main content

Posts

Showing posts with the label खाद की कालाबाजारी

Etawah News: खाद की कालाबाजारी में तीन दुकान निलंबित

ब्यूरो संवाददाता इटावा: विकास खंड चकरनगर व महेवा के कस्बों में खुली खाद बीज की दुकानों से लगातार मिल रही खाद की कालाबाजारी की शिकायत के चलते कृषि विभाग की टीमों द्वारा छापेमारी की जायेगी। किसानों की शिकायत पर एक दिन पूर्व चकरनगर में तीन दुकानों पर निलंबन की कार्रवाई की जा चुकी है। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने बताया कि किसानों की शिकायत पर खाद की कालाबाजारी करने पर सोमवार को चकरनगर कस्बा की शिव खाद बीज़ भण्डार तथा हनुमंतपुर कस्बा की मेसर्स पोरवाल खाद भण्डार व श्री राम जी ट्रेडर्स की दुकानों को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान विकास खंड चकरनगर व महेवा में लगातार जारी रहेगा और कालाबाजारी करने वाले दुकानदारों की दुकानें निलंबित की जाएंगी।साथ ही कालाबाजारी की किसान लिखित शिकायत करता है, तो दुकानदार के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।  उन्होंने कहा कि किसानों को बीजेपी व यूरिया की खाद रेट टू रेट उपलब्ध कराई जाएगी। किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जो भी दुकानदार किसानों के साथ गलत व्यवहार करेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला क...