Skip to main content

Posts

Showing posts with the label विजय नगर इटावा

Etawah News: जल भराव की बड़ी समस्या पर विजय नगर चौराहे से पचावली रोड पर चलाया गया नाला सफाई अभियान

ब्यूरो संवाददाता इटावा: मानसून से पूर्व की तैयारियों को लेकर नगर पालिका परिषद इटावा की शहर भर में नाला सफाई को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। इसी क्रम में आज विजय नगर चौराहे से लेकर पचावली रोड पर नाला सफाई का कार्य सफाई नायक कोशलेंद्र के निर्देशन में खबर लिखे जाने तक लगातार जारी है।  सफाई अभियान में नगर पालिका परिषद इटावा के पर्यावरण, स्वच्छता एवम वन्यजीव संरक्षण के ब्रांड एम्बेसडर डॉ आशीष त्रिपाठी भी मौके पर मौजूद रहे। जैसा कि, विदित है कि लाइन पार क्षेत्र में जनपद इटावा की आधी आबादी का बसेरा है और इस तरफ का अंग्रेजों के जमाने का निर्मित रेलवे स्टेशन के नीचे से होकर जाने बना पुराना नाला हमेशा ही इस क्षेत्र की जनता को हर बरसात में खून के आंसू रुलाता आया है। जिसकी सफाई के लिए पालिका प्रशासन को कड़ा कदम उठाना ही चाहिए क्यों कि, नाराज क्षेत्रीय जनता का कहना है कि जब तक रेलवे स्टेशन के नीचे बने पुराने नाले की सफाई की कोई ठोस कार्ययोजना नगर पालिका द्वारा नही बनाई जायेगी तब तक हर एक बरसात में यह क्षेत्र गंदे पानी का तालाब हमेशा ही बनता रहेगा और जल जनित बीमारियां भी इस क्षेत्र में पनपती रह...