Skip to main content

Posts

Showing posts with the label रिलीज हुई पठान

Etawah News: विरोध की आशंका के साथ रिलीज हुई पठान, मल्टीप्लेक्स संचालकों ने मांगी सुरक्षा

ब्यूरो संवाददाता इटावा: फिल्म अभिनेता शाहरुख खान की बहुचर्चित फिल्म पठान बुधवार को शहर के दो मल्टीप्लेक्स में रिलीज हो रही है। ऐसे में फिल्म को लेकर छिड़े विवाद के बीच फिल्म के बायकॉट का अंदेशा जताया जा रहा था। हालांकि दर्शकों की नजर में फिल्म देखने की होड़ सी लगी है। यही कारण है कि शहर के मल्टीप्लेक्स में फिल्म रिलीज से पहले ही 2 दिन तक सभी शो की बुकिंग फुल हो चुकी है। ऐसे में मल्टीप्लेक्स संचालक काफी खुश हैं। फिल्म संचालकों का कहना है कि लम्बे समय बाद किसी फिल्म को लेकर एडवांस बुकिंग हुई है। फिल्म पठान रिलीज से पहले ही एक गाने में मुख्य हीरोइन दीपिका पादुकोण द्वारा केसरिया रंग के कपड़े पहनने पर विवाद छिड़ गया था। ऐसे में इसको लेकर कई हिंदूवादी संगठनों ने इसका विरोध किया था। हालांकि इस तरह का कोई विरोध प्रदर्शन अब तक जिले में नहीं हुआ है और न ही होने की आशंका है। प्रदेश के कुछ संगठनों ने फिल्म को रिलीज न होने देने अथवा विरोध करने की चेतावनी दी थी। ऐसे में बुधवार को फिल्म की रिलीज से पहले ही घर के बाबा द मॉल शास्त्री चौराहा पर संचालित मेड मूवीज में फिल्म की एडवांस बुकिंग देखने को मिली।...