Skip to main content

Posts

Showing posts with the label आवागमन बाधित

Etawah News: वीआईपी सड़क पर विशालकाय पेड़ गिरने से आवागमन बाधित

संवाददाता: गुलशन कुमार  इटावा: बीते सोमवार से लगातार हो रही बारिश अब मुसीबत का सबब बनने लगी है। बारिश के साथ तेज हवाओं से वीआईपी सड़क पर पेड़ गिरने से एसएसपी आवास से कचहरी मार्ग पर कई घण्टे तक आवागमन बाधित रहा। इसी सड़क पर एसएसपी आवास, जिलाधिकारी आवास, कचहरी समेत कई उच्च अधिकारियों के आवास है।  पेड़ गिरने से सरकारी आवास की बाउंड्री वाल भी क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसके चलते मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। यात्री वाहनों में सवार लोगों को भारी परेशानी से जूझना पड़ा। आननफानन में कर्मचारियों ने मौके पर पहुच कर वनकर्मियों द्वारा पेड़ काट कर रास्ता साफ करने काम शुरू करा दिया है।