Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सीडीओ इटावा

Etawah News: ड्रैगनफूड प्लांट का सीडीओ व एसडीएम ने पौधे लगाकर किया शुभारम्भ

संवाददाता: मनोज कुमार  इटावा/जसवंतनगर: विकासखंड क्षेत्र के जसवंतनगर के ग्राम नगला भिखन मे महिला समूह के द्वारा ड्रेगन फूड प्लांट का सीडीओ प्रणेता ईश्वर्या सिंह व एसडीएम जसवंतनगर कौशल किशोर ने ड्रेगन फूड के पौधे लगाकर शुभारम्भ किया। मुख्य विकास अधिकारी प्रणेता एश्वर्या सिंह ने उपस्थित समूह की महिलाओं को ड्रेगन फूड की बारे मे विस्तार से  जानकारी दी तथा मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए इसके लाभकारी गुणों के बारे मे बताया। ड्रैगन फ्रूट का पौधरोपण कर जनपद में इस स्वास्थ्यवर्धक फल की खेती प्रारंभ किए जाने का मार्ग प्रशस्त किया। इस गांव में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ड्रैगन फ्रूट का पौधरोपण करते हुए मीडिया को बातचीत में बताया की नगला भिखन में फिलहाल 40 ड्रैगन फ्रूट के पौधे लगाकर जनपद में इस लाभकारी खेती का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है।  उन्होंने बताया कि  जनपद में ड्रैगन फ्रूट के 160 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है इस पौधे के लिए पानी की आवश्यकता बहुत ही कम होती है इस कारण जनपद के वातावरण में इस फल के पौधे आसानी से लग सकते हैं। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर किसा...

Etawah News: राष्ट्रिय जेंडर रैली आयोजित, सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ब्यूरो संवाददाता इटावा: विकास भवन से राष्ट्रिय जेंडर रैली (लिंग आधारित हिंसा को रोकने) और महिलाओं को अपने हक के लिए और उन्हें जागरूक करने के लिए रैली आयोजित की। यूपी राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की तहत रैली निकाली गई। इस कार्यक्रम में करीब डेढ़ दर्जन विभागों ने मिलकर इस रैली को शहर के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। सीडीओ प्रणता ऐश्वर्या ने हरी झंडी दिखाकर सैकड़ों महिलाओं को जागरूकता रैली रवाना किया। साथ ही विकास भवन में स्वयं सहायता समूह, आगंनबाड़ी, समाज कल्याण विभाग की ओर जागरूकता स्टाल भी लगाए। इस रैली में करीब बीस विभाग के माध्यम से महिलाओं ने विकास भवन मुख्य द्वार पर रंगोली बनाई। जिसमें सरकार द्वारा महिलाओं संबधित योजनाओं को भी दर्शाया गया है। इस रैली को लेकर मुख्य विकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या ने बताया कि आज यह लिंग हिंसा को लेकर यह जागरूकता रैली का आयोजन किया गया है। इससे महिलाओं को अपने अधिकारों को जागरूक करने और उनको उनके अधिकारों को बताने के लिए यह रैली का आयोजन किया गया है। लिंग हिंसा के कई प्रकार हैं जो महिलाओं को पता भी नहीं होता है। इसी के साथ हमारी सरकार द्वारा जो...

Etawah News: कस्तूरबा गाँधी विद्यालय का औचक निरक्षण करने पहुंची सीडीओ, खामियां देख चढ़ा पारा

ब्यूरो संवाददाता इटावा: ताखा ब्लॉक क्षेत्र के कस्बा उसराहार स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का सीडीओ वरुण ऐश्वर्या ने शाम करीब 7 बजे पहुंच कर वहां की स्थिति का औचक निरीक्षण किया। सीडीओ ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों को मिलने वाले खाने को चेक किया मीनू के अनुसार शाम के खाने मट्ठे के आलू व रोटी बननी थीं। लेकिन, विद्यालय में बच्चों के लिए छोले की सब्जी और रोटी बनी हुई मिली और कई माह से दूध नहीं मिलने की शिकायत पर बॉर्डर रजनी कुमारी को फटकार लगते हुए नाराजगी जाहिर की। विद्यालय में 100 बच्चों का पंजीकरण है लेकिन 28 ही बच्चे मिले वार्डन ने बताया कि दिवाली की छुट्टी के बाद बच्चे आए नहीं हैं। सीडीओ ने कक्षा में बैठकर बच्चों से गणित व हिंदी के सवाल पूछे, सवालों के जवाब संतोषजनक रहे जबकि अंग्रेजी के सवालों के जवाब बच्चे नहीं दे पाए। वहीं छात्रावास में खिड़कियां टूटी देख व 3 साल से विद्यालय की रंगाई पुताई ना होने पर उन्होंने कहा कि हर साल मिलने वाले बजट का क्या होता है। साथ ही आवासीय स्कूल में वासवेसिन नहीं लगा मिलने पर उन्होंने बीईओ को प्रत्येक महीने विद्यालय चेक करने और बच्चों के साथ खा...