संवाददाता: मनोज कुमार जसवंतनगर (इटावा ): कस्बा के छिमारा मार्ग कमला वाटिका में सनशाइन फ्री मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन हुआ। जिससे 150 से अधिक मरीजो ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ लिया। सनशाइन पॉलीक्लीनिक पक्का तालाब चौराहा इटावा द्वारा जसवंतनगर के छिमारा मार्ग कमला वाटिका में सनशाइन मेगा फ्री हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया, जोकि स्पेशियलिटी हेल्थ कैम्पों में एक है। इसमें 150 से अधिक लोग आए और उन्होंने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं और जांचों का लाभ लिया। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये यहां एक दिन के मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमे क्षेत्र के मरीजों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं और जांचों का लाभ लिया। कैम्प में आए लोगों को अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों ने निःशुल्क चिकित्सा परामर्श दिया। आयोजन का मुख्य लक्ष्य लोगों को विभिन्न बीमारियों, इनके निदान, इलाज और रोकथाम के बारे में अधिक जागरूक और जानकार बनाना है। इस विशेष कैम्प में विभिन्न चिकित्सा विभागों के विशेषज्ञ निदेशकों की भागीदारी दिखी और लोगों को नाक, कान, गला, दिल की बीमारियों, पेट की बीमारियों और ...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें