संवाददाता: मनोज कुमार जसवंतनगर (इटावा): नेशनल हाईवे पर तहसील कट के सामने से कचौरा रोड की तरफ से यूटर्न ले रहें वाहन से राजस्थान का ट्रक चपेट में आकर चालक परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतनी जोर की थी कि आसपास के लोग घटना स्थल पर एकत्रित होने लगे। दुर्घटना की सूचना पर थाना प्रभारी मय फ़ोर्स के घटना स्थल पर पहुँचे। गंभीर रूप से घायलों को सैफई पीजीआई में उपचार के लिए भेजा गया। विवरण के अनुसार नेशनल हाईवे पर कानपुर की तरफ से राजस्थान राज्य का ट्रक संख्या आर जे 19 जी एफ 7717 आ रहा था कि तभी जसवंतनगर तहसील के सामने बने कट के लिए कचौरा बाईपास से अज्ञात वाहन यू टर्न कर मोड़ रहें वाहन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें चालक फिरोज़ खान पुत्र वागस खान बुरी तरह क्षतिग्रस्त ट्रक में फस गया मौके पर मौजूद 112डायल पुलिस टीम ने काफी कोशिश के बाद घायल को निकालने में नाकाम होने के बाद थाना कोतवाली को मिली सूचना दी गईं तब जाकर जेसीबी की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में फसे गंभीर रूप से घायल फिरोज खान को निकाला गया तथा परिचालक मोगा खान पुत्र रसूल खान भी गंभीर रूप से घायल ह...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें