ब्यूरो संवाददाता इटावा: विधानसभा चुनाव के समय भाजपा छोड़ सपा में पहुचे मनीष यादव उर्फ़ पतरे को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले की शिकायत उन्होंने ट्विटर के माध्यम से पुलिस से की है। मनीष यादव का कहना है कि उन्हें 05 अप्रेल को कॉल आया और उन्हें धमकाते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इसके साथ ही उनके फ़ोन पर अगले दिन व्हाट्सअप पर भी गाली गलोच व आपत्तिजनक सन्देश भेजे गये मनीष यादव ने धमकी भरा आडियो आलाधिकारियों को देकर के कार्रवाई की मांग की। कुछ दिनों पूर्व भी 29-11-2021 व 20-04-2022 को भी फोन कर जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने मामले में तहरीर देकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें