ब्यूरो संवाददाता इटावा: वाहन चेकिंग के दौरान बदमाशो और पुलिस के बीच मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार हुए जिसमें से एक पुलिस की गोली से घायल हो गया और एक अन्य बदमाश फरार हो गया। घायल बदमाश पर भरथना थाने में एक दर्जन मुकदमें दर्ज है। दूसरा मैनपुरी जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। बीती रात करीब एक बजे फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस और बसरेहर पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। और एक बदमाश भागने में सफल हो गया। बताया जा रहा है कि 28 वर्षीय सुभाष दिवाकर पुत्र धनीराम निवासी बहादुरपुर थाना भरथना व 20 वर्षीय मनीष पुत्र बाबू लाल निवासी हिंदपुरम कॉलोनी थाना कोतवाली मैनपुरी लोहिया नहर के पास गांव दिमार के पास से लूट की थी। लूट पीड़ित गौरव ने अपने सामान के साथ लुटेरे की भी पहचान कराई, जिसमें इनके पास से मंगलसूत्र 2 तमंचा 315 बोर 5 राउंड जिंदा 2 राउंड खोका एक ब्लैक अपाचे मोटर साइकिल बरामद हुई है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि लगभग रात्रि 1 बजे चेकिंग के दौरान उदयपुरा गांव के समीप थाना प...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें