ब्यूरो संवाददाता इटावा: बसरेहर थाना क्षेत्र में लुहिया नहर पुल के आगे खेडाहेलू बम्बा पर अपाचे सवार लुटेरों ने बाइक सवार दंपती को तमंचा लगा कर गौरव यादव पुत्र राम कैलाश और रेशू पत्नी गौरव अपने दो बच्चों के साथ बाइक से अपने गांव करहल जनपद मैनपुरी से वापस लौट रहे थे, तभी अपाचे सवार लुटेरों ने तमंचा लगाकर रेशू की चार अंगूठी एक मंगल सूत्र, कान की झुमकियां, गले की चेन और करीबन तीन हजार नगदी लूट ले गए। साथ ही गौरव की बाइक की चाबी खेतों में फेंक गए। घटना की जानकारी पर बसरेहर पुलिस, और चौबिया पुलिस फोर्स घटना स्थल पर पहुंचे और लुटेरों की तलाश में जुट गए। लूट का शिकार दंपत्ति ने घटना के बाद राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचित किया। इस घटना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया और मौके पर एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह, सीओ सैफई नागेंद्र सिंह समेत दो थानों की फोर्स, क्राइम ब्रांच टीम जांच पड़ताल के लिए जुट गई। एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच, एसओजी और थाना पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें