ब्यूरो संवाददाता इटावा: अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर भगवान परशुराम के जन्म उत्सव को शहर में ब्राह्मण समाज महासभा द्वारा भव्य आयोजन के रूप में मनाया गया। शोभायात्रा का प्रारंभ भगवान गणेश व भगवान परशुराम जी की प्रथक आरती करके पंकज तिवारी (बबलू महिंद्रा) ने संगठन के संस्थापक सदस्य सतीश जी के साथ मिलकर किया। भगवान परशुराम की ऐतिहासिक भव्य शोभा यात्रा में आज हजारों ब्राह्मणों ने भगवान परशुराम का जयघोष करते हुए शहर के मुख्य मार्गों से शोभायात्रा निकाली। आज शोभायात्रा में सर्वप्रथम भगवान परशुराम स्वरूप की सभी के द्वारा आरती उतारी गई और आशीर्वाद लिया गया तत्पश्चात शोभायात्रा प्रातः 9:00 बजे टिक्सी मंदिर इटावा से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई नुमाइश पंडाल पर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में 51 ब्राह्मणों द्वारा लगातार मंत्र उच्चारण व हवन शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा में जनपद के विभिन्न इलाकों से लगभग 2500 विप्र बंधुओं ने सहभागिता की। शोभा यात्रा में कई आकर्षक झांकियां भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को भव्यता प्रदान कर रही थी। शोभायात्रा में महिला...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें