Skip to main content

Posts

Showing posts with the label चंद्रशेखर पर हमला

Etawah News: चंद्रशेखर पर हुए हमले के विरोध में कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, जेड प्लस की सुरक्षा देने की मांग की

ब्यूरो संवाददाता इटावा : कलेक्ट्रेट परिसर में सैकड़ों की संख्या में आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर आजाद को सुरक्षा दिए जाने की मांग सड़क पर जोरदार प्रदर्शन किया। सहारनपुर के देवबंद में चंद्र शेखर आजाद पर हमले से प्रदेश भर में प्रदर्शन हो रहा है। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर सहारनपुर में हुए जानलेवा हमले को लेकर गुरुवार को आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सड़क से प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन में जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले का विरोध करते हुए उनकी जेड प्लस सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि, अगर उनको सुरक्षा नहीं दी जाती है। तो वह इटावा के साथ-साथ भारत बंद भी करेंगे। राज्यपाल के नाम उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए उनकी सुरक्षा को जल्द से जल्द दिए जाने और हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। भीड़ का संचालन कर रहे आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश आजाद ने कहा कि हमारी मांग है कि हमारे बड़े भाई चंद्र शेखर आजाद के साथ हम...