Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बाइकसवार युवक की मौत

Etawah News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइकसवार युवक की मौत, मौसेरे भाई की हालत नाजुक

ब्यूरो संवाददाता  इटावा: आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को सैफई मेईडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दोनों युवक नोएडा में प्राइवेट जॉब रहे थे, त्योहार पर घर के लिए निकले थे। 22 वर्षीय ब्रह्म कुमार निवासी नगला खंडेराव थाना बकेवर एक निजी बैंक में कर्मचारी था। उसकी तैनाती ग्रेटर नोएडा की ब्रांच में थी। उसकी मौसी का 25 वर्षीय बेटा अमित कुमार निवासी नगला कले थाना बकेवर भी एक निजी कंपनी में काम करता था और उसकी के सा‌थ रहता था। त्योहार पर घर आने के लिए सोमवार रात दोनों बाइक से ही घर के लिए निकल लिए थे। इकदिल के पश्चिमी चौराहे के पास नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों ‌को जिला अस्पताल पहुंचवाया। जिला अस्पताल में ब्रह्मा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अमित को सैफई मेडिकल कॉलेज के रेफर कर दिया।  त्योहार पर लौट रहे बेटे की मौत के बाद पूरे परिवार की खुशियां गम में बदल गई हैं। मृतक अपने चार भाइयों में सबस...