Skip to main content

Posts

Showing posts with the label इटावा सफारी पार्क

Etawah News: आईएफएस अधिकारीयों के दल ने किया मगर, घड़ियाल, और डोल्फिन का दीदार

ब्यूरो संवाददाता इटावा: ईको टूरिज्म डे पर देश के कई प्रदेशों के भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के दल ने सफारी पार्क का भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान उन्होंने ईको टूरिज्म सर्किट के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। सफारी पार्क में जल एवं मृदा संरक्षण के कार्यों को भी देखा। अधिकारियों का सफारी निदेशक शेष नारायण और डीएफओ अतुल कांत शुक्ला ने फूल देकर स्वागत किया। अतिथियों ने सफारी पार्क की प्रशंसा की। सफारी पार्क के भ्रमण के दौरान उन्होंने सफारी पार्क में शेर , चीतल , काला हिरण और सांभर को स्वच्छंद वितरण करते हुए देखा। सफारी पार्क के बब्बर शेरों के साॅफ्ट रिलीज क्षेत्र जो पूर्व में लगभग 1 हेक्टेयर था , उसको ईको टूरिज्म डे के अवसर पर 5 हेक्टेयर क्षेत्र अधिक बढ़ाया गया। इस दल में उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त महाराष्ट्र , झारखंड , उड़ीसा , छत्तीसगढ़ और कर्नाटक से आये अधिकारी शामिल रहे। दल ने राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी में सहसों घाट पर घड़ियाल और डॉल्फिन को नजदीक से देखा। भ्रमण के दौरान अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक विष्णु सिंह दल के नोडल अधिकारी थे। इस दौरान प्रमोद कुमार गुप्ता मुख्य वन संरक...

Etawah News: बाल दिवस पर खुला रहेगा सफारी पार्क

ब्यूरो संवाददाता  इटावा: 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है इसे देखते हुए 14 नवंबर को इटावा सफारी पार्क पर्यटकों के भ्रमण के लिए खोला जाएगा। वैसे सोमवार के दिन सफारी पार्क में साप्ताहिक अवकाश रहता है लेकिन इस बार बाल दिवस को देखते हुए 14 नवंबर को सफारी पार्क को खोले जाने का निर्णय लिया गया है। सफारी पार्क के डिप्टी डायरेक्टर एके सिंह ने बताया है कि सर्दियों के मौसम को देखते हुए सफारी में पर्यटकों के भ्रमण के लिए आने-जाने के समय में भी मामूली परिवर्तन किया गया है। अब मंगलवार से सफारी पार्क पर्यटकों के लिए सुबह 9:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिक संख्या में पर्यटक सफारी में आए इसके लिए पर्यटकों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इस समय सफारी में पर्यटकों को कई वन्यजीवों के दीदार कराए जा रहे हैं तथा ईको पर्यटन केंद्र सभी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है।

Etawah News: तेंदुए की धर पकड़ अभियान में सफारी प्रशासन अब तक खाली हाथ

ब्यूरो संवाददाता   इटावा : इटावा सफारी पार्क में पिछले दिनों घुसे तेंदुए को पकड़ने के लिए पूरी रात जोरदार अभियान चलाया गया लेकिन तेंदुआ कहीं दिखाई नहीं दिया। तेंदुआ अप्रैल के शुरुआती दिनों में एक बार सीसीटीवी कैमरे में नजर आया था उसके बाद से वह दिखाई नहीं दिया। डिप्टी डायरेक्टर एके सिंह ने बताया कि सफारी के कर्मचारियों की ओर से पूरी रात अभियान चलाया गया लेकिन इस दौरान कहीं तेंदुआ दिखा नहीं। उन्होंने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए चार पिंजड़े लगाए गए हैं लेकिन तेंदुआ इन पिंजड़ों के पास भी नहीं पहुंच रहा है , हालांकि अभी तेंदुए को पकड़ने की कोशिश जारी है। तेंदुए ने अब तक लगभग 10 हिरनों को मारा है , दोबारा वह हिरनों पर हमला न कर पाए इसके लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है। सफारी में तेंदुए को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई लगाई हैं जो लगातार उसकी तलाश में जुटी हैं।