Skip to main content

Posts

Showing posts with the label होली 2023

Etawah News: होली पर शराब पी कर हुड़दंग करने वालो पर रहेगी पुलिस की पैनी नज़र

ब्यूरो संवाददाता  इटावा: होली व शब ए बरात को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने को लेकर पुलिस की कड़ी व्यवस्था शहर भर में एसएसपी द्वारा लागू कर दी गई है। होली के त्योहार के मद्देनजर जिले भर में हर चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। होली पर चप्पे चप्पे पर रहेगा पुलिस का सख्त पहरा, शराब पी कर हुड़दंग करने वालो पर विशेष नज़र रहेगी। इसी क्रम में शाम को शहर में एसपी सिटी कपिल देव सिंह के नेतृत्व में एसडीएम सदर विक्रम राघव, सीओ सिटी अमित कुमार सिंह, आबकारी विभाग के सिटी प्रभारी जे. पी. सिंह ने पुलिस बल के साथ पैदल गस्त किया। इन दौरान कई वाहनों चालको के चालान किये गए, साथ ही मोडिफाई साइलेंसर के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान में 2 बुलेट के साइलेंसर निकाले गए।  एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि त्योहारों पर किसी को कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की अनुमति नही दी जाएगी, उन्होंने शराब पी कर हुड़दंग करने वालो पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एसएसपी ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए शांतिपूर्ण ठंग से त्योहार मनाने की अपील की।