Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पुलिस की होली

EtawahNews: पुलिसकर्मियों ने रंग, गुलाल, डीजे पर डांस कर मनाया होली का पर्व

आशीष कुमार  इटावा/जसवंतनगर : थाना कोतवाली जसवंतनगर में पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे के रंग और गुलाल लगाकर होली का पर्व मनाया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने ढोल नगाड़े व डीजे की धुन पर जमकर डांस किया और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। होली का त्यौहार शांति पूर्ण ढंग से  संपन्न कराने में सक्रिय रही स्थानीय पुलिस ने कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जिसके बाद जनता की सुरक्षा में तैनात रहने वाली पुलिस ने होली के दूसरे दिन होली मनाई। थाना कोतवाली के प्रांगण में सुबह से ही होली के रंग उड़ना शुरू हो गए। होली के इस उत्सव में पुलिस के कर्मचारियों ने डीजे की थाप पर नाचते गाते हुए जमकर धमाल मचाया। डांस करने के दौरान एक दूसरे के कपड़े फाड़ने का सिलसिला भी काफी देर जारी रहा।           होली कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक रण बहादुर सिंह, बरिष्ठ उपनिरीक्षक रमाकांत सिंह, सिटी इंचार्ज नागेन्द्र सिंह चौधरी, उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश, कपिल चौधरी, सोमवीर सिंह, अतिवीर सिंह, करनवीर सिंह के अलावा कांस्टेबल हरिओम, अभय राज, गजेन्द्र, मोहित, अभिषेक, अंकुर, मुस्तकीम, अ...