ब्यूरो संवाददाता इटावा: जिले के इकदिल इलाके में बिरारी के पास से अपराध शाखा ओर इकदिल पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी करके दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 लाख रुपए मूल्य का 49 किलो गांजा बरामद किया है। इटावा के एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने आज यहां बताया कि बृजेन्द्र सिंह पुत्र सेठ सिंह निवासी विजयपुर नगला पाठक थाना फफूंद जनपद औरैया ओर परशुराम पुत्र तिलक सिंह निवासी बंजारन डेरा शहजादपुर थाना इकदिल इटावा को सघन चैकिंग के दौरान बिरारी गॉव के पास एक मोपेड के साथ गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 14 लाख रुपए मूल्य का 49 किलोग्राम गांजा बरामद कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में दोनों तस्करों ने इस बात को स्वीकारा है कि वह इस गाजे को उड़ीसा से ले करके आते हैं। जिसको इटावा औरया के अलावा आसपास जिलों में सप्लाई करने का काम करते हैं। तलाशी लेने पर उनके पास 3 थैलै से 26 बंड़लों मे कुल 49 किलो गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर तस्करों ने बताया कि , वह गांजा उड़ीसा से तस्करी कर इटावा लाकर बेच देते हैं। दोनों गांजा तस्करों के खिलाफ इकदिल थाने में एनडीपीएस अधिनियम के...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें