ब्यूरो संवाददाता इटावा: ईद उल फितर का पर्व शनिवार को जिले भर में हर्षोल्लास और खुशनुमा माहौल में मनाया गया। हजारो मुसलमानों ने ईदगाह सहित विभिन्न मस्जिदों मे ईद की नमाज अदा कर एक दूसरे को ईद की जहां बधाई दी वहीं मुल्क में आपसी भाईचारे और अमनचैन की दुआ भी की। शहर में सुन्नी समाज की ईदगाह में ईद की नमाज मौलाना कमालुद्दीन अशरफी पेश इमाम ईदगाह ने अदा कराई। इस दौरान उन्होंने मुल्क में अमनचैन की दुआ करते सभी लोगों से मिलजुल कर ईद मनाने की अपील की। नमाजियों का ईदगाह में पहुंचना सुबह से ही शुरू हो गया था। नमाज के लिये पूरी ईदगाह नमाजियों से खचाखच भर गई थी। हजारों नमाजियों ने ईद नमाज पढ़ी। ईदगाह में नमाज की व्यवस्था सेकेट्री डॉ. मोहम्मद अफजाल, कोषाध्यक्ष अब्दुल हन्नान मंसूरी द्वारा की गई थी। नमाज के बाद हजारों लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। प्रशासन और पुलिस ने नमाज को शांति पूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। ईद की नमाज विभिन्न मस्जिदों में अलग अलग समय पर हुई। नमाज के बाद रोजेदारों सहित हजारों नमाजियों ने मुल्क में अमनचैन की दुआ की। मौलाना अनवारु...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें