ब्यूरो संवाददाता इटावा: अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इटावा शहर के जवाहर उत्सव गार्डेन में रविवार की दोपहर हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कुशवाहा/शाक्य समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद कुशवंशी ने ध्वजारोहण और दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरूआत की। कुशवाहा महासभा के इस होली मिलन कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कुशवाहा/शाक्य समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। समाज के कई बाल प्रतिभाओं और युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में फूलों की होली खेली गई और सामूहिक कामना की गई कि इन फूलों के रंगों की तरह लोगों के जीवन में खुशियों के रंग मौजूद रहें। कार्यक्रम में आए पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य ने कहा कि वह कामना करते हैं कि समाज में आपसी प्रेम,विश्वास और सौहार्द्र बना रहे। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद कुशवंशी ने कहा कि महासभा की तरफ से आगे भी समाज क...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें