Skip to main content

Posts

Showing posts with the label डीएम श्रुति सिंह

Etawah News: औरैया जिलाधिकारी सस्पेंड, इटावा जिलाधिकारी की जाँच की मांग

ब्यूरो संवाददाता इटावा: औरैया के डीएम सुनील कुमार वर्मा को लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। उनकी लगातार शिकायतें मिल रही थीं। अब विजिलेंस टीम आय से अधिक संपत्ति की जांच करेगी। भाजपा सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री इटावा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया ने औरैया के डीएम सुनील कुमार वर्मा के खिलाफ मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। इसके साथ साथ आज भाजपा सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ रामशंकर कठेरिया ने इटावा की जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति सिंह की कार्यशैली वा अब तक के कार्यकाल पर भी सवाल खड़े करते हुए मुख्यमंत्री जी से जांच कराने की मांग की हैं।

Etawah News: डीएम व भाजपा एमएलए ने फीता काट स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की

ब्यूरो संवाददाता इटावा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की । इस दौरान सीएम ने बच्चों को भोजन परोसा । इससे पहले सीएम ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि लगभग 2 साल बाद कोरोना महामारी पर असरदार नियंत्रण हासिल करने के बाद हम लोग फिर से ' स्कूल चलो अभियान ' के इस कार्यक्रम के साथ जुड़ रहे हैं । स्कूल चलो अभियान की शुरुआत में जनपद से अभियान के तहत इटावा के बढ़पुरा ब्लॉक के देसरमऊ स्थित प्राथमिक विद्यालय में इस अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान की शुरुआत इटावा सदर से भारतीय जनता पार्टी की एमएलए श्रीमती सरिता भदौरिया ने की है। इस कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी श्रुति सिंह , मुख्य विकास अधिकारी संतोष राय समेत भाजपा के नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य मोहम्मद सईद के अलावा स्कूल के तमाम बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का शिक्षा विभाग के अधिकारियो ने स्वागत किया।