ब्यूरो संवाददाता इटावा: लायन सफारी पार्क में नौकरी दिलवाकर पचास हजार ठगे गये। बीते गुरुवार को चार लोग सिविल लाइन थाने शिकायत करने पहुंचे थे। इसी प्रकार का एक ओर ठगी का मामला सामने आया है। जिसमे फिर से लायन सफारी पार्क में मैनेजर की पोस्ट पर नौकरी देने की बात कहकर , 50 हजार की ठगी की शिकायत को लेकर पीड़ित पवन कुमार पुत्र रविंद्र कुमार निवासी छावली संगरूर पंजाब अपनी पत्नी के साथ शिकायत लेकर पहुंचा है। पवन ने बताया कि कुछ समय पहले ऑनलाइन लूडो खेलते समय सुंदर नामक एक व्यक्ति ने उसे लायन सफारी इटावा में , मैनेजर की पोस्ट पर नौकरी दिलवाने के नाम पर कई किस्तों में 50 हजार रुपये ले लिये। इस दौरान उसे गवर्नमेंट वन विभाग फॉरेस्ट नाम से फर्जी आई कार्ड समेत जॉइनिंग लेटर तक भी बाय पोस्ट उसके पास भेजा गया था। साथ ही 15 सितंबर को जॉइनिंग होने की बात कही थी। जिसके बाद इटावा सफारी पार्क पहुंचने को बोला था। जिस पर आज शुक्रवार को अपनी पत्नी विजयलक्ष्मी के साथ घर का सारा सामान लेकर इटावा सफारी पार्क पहुंचा है। जब पीड़ित पवन अपनी पत्नी के साथ सफारी पार्क के अधिकारियों से नौकरी की जॉइनिंग करने के लिए पह...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें