ब्यूरो संवाददाता इटावा/जसवंतनगर: सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक दूधिया की इलाज के दौरान मौत हो गई। बलैयापुर गांव निवासी 35 वर्षीय नवाब सिंह पुत्र रतन सिंह, जो दूध बेचने का काम करता था 7 फरवरी की सुबह अपनी बाइक पर सवार होकर दूध की बिक्री करने जा रहा था। बुडैला पुल के पास एक कार की चपेट में आगया और गंभीर रूप से घायल हो गया।उसे जिला अस्पताल ले जाया गया था। हालत नाजुक होने की वजह से उसे सैफ़ई पीजीआई रिफर किया गया था, जहां से बाद में आगरा इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई। मौत के बाद जब उसका शव ग्राम बलैयापुर पहुंचा, तो गांव में मातम का माहौल छा गया।उसकी पत्नी सरोज देवी पुत्रगण कोमल(14 वर्ष),नीतेश(12 वर्ष) दो पुत्रियों राधा(10 वर्ष) व जुली(8 वर्ष) समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें