Skip to main content

Posts

Showing posts with the label श्री राम विजय यात्रा

Etawah News : 24 को निकलेगी 9वीं श्री राम विजय यात्रा, पक्कातालाब पर होगी महाआरती

ब्यूरो संवाददाता इटावा : हिन्दू सेवा समिति की ओर से निकलने वाली विजय दशमी पर 9वीं निकलने वाली श्रीराम विजय यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा 24 अक्टूबर दिन मंगलवार को सुबह 11 बजे काली वाहन रोड से शुरू होगी। शाम 3 बजे पक्कातालाब पर महाआरती भी होगी। यात्रा का समापन शाम 5 बजे तक होगा। यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। हिन्दू सेवा समिति के संस्थापक प्रदीप शर्मा ने बताया कि श्री राम विजय यात्रा में श्री राम जन्म भूमि न्यास अयोध्या के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रामविलास वेदांती व मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास महाराज शामिल रहेंगे। यात्रा छैराहा, पचराहा, राजागंज चौराहा, तिकोनिया, नौरंगाबाद चौराहा, बलराम सिंह चौराहा, पक्का तालाब चौराहा होते हुए पक्का तालाब स्थित श्रीराम मंदिर में पूजा अर्चन और सभा के बाद समापन होगा। उन्होंने जनपद के समस्त सनातनियों से नौवीं श्री राम विजय यात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।  वार्ता के दौरान हिन्दू सेवा समिति की महिला संघ की प्रदेश अध्यक्ष प्रिया मिश्रा, युवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष नवनीत विसारिया, प्रदेश महिला संघ की सदस्य क्...