Skip to main content

Posts

Showing posts with the label गले मिलकर दी बधाई

Etawah News: शांतिपूर्ण तरीके से अदा हुई नमाज, गले मिलकर दी बधाई, डीएम-एसपी ने नमाजियों को दी मुबारकबाद

ब्यूरो संवाददाता इटावा : त्याग और बलिदान की प्रेरणा देने वाला ईद-उल-अजहा का त्योहार पूरे जिले में गुरुवार को अकीदत के साथ मनाया जा रहा है। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने के पूरे इंतजाम किये गए हैं। नगर और इसके आसपास के ग्रामीण इलाकों के मस्जिदों और ईदगाहों में पूर्व निर्धारित समय पर ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। जिस क्रम में ईदगाह में ईद उल अजहा बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण तरह से संपन्न हुई। कुर्बानी के लिए कड़े नियम बनाए गए हैं। प्रशासन जिले में मुस्तैद नजर आया। डीएम एसएसपी सहित आलाधिकारियों की मौजूदगी में नमाज की गई।  जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि सभी मस्जिदों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस प्रशासन की तैनाती है और सभी स्थानों पर सेक्टर जॉन स्कीम को लागू किया गया है। डीएम ने कहा कि प्रशासन क्षेत्र में भ्रमणशील है। ईदगाह की नमाज में आकर देखा गया है। व्यवस्थाएं पूरी तरह से ठीक है, कमेटियों से अपेक्षा की थी हमारे इमाम और धर्मगुरु सभी लोगों ने नमाज ईदगाह के अंदर ही संपन्न हुई है। किसी भी सार्वजनिक रास्ता मुख्य मार्ग सड़कें बाधित नहीं है।  कुर्बानी को लेकर के सभी को र...