Skip to main content

Posts

Showing posts with the label चोरी का आरोप

Etawah News: बिजली चेकिंग करना पड़ा जेई साहब को महंगा, घरवालो ने लगाया चोरी का आरोप

संवाददाता: मनोज कुमार  इटावा/जसवंतनगर : कस्बा के अंतगर्त मोहल्ला सिद्धार्थपुरी में बिजली चेकिंग करने पहुँचे विभागीय टीम टी.जी.टू पर सुने मकान में रखे दो लाख बीस हजार रूपये चोरी करने का आरोप लगाया गया है एस डी ओ ने कहा जांच कर दोषी पर अवश्यक कार्यवाही करेंगे। पीड़ित के अनुसार कस्बा जसवंतनगर के मुहल्ला सिद्धार्थपुरी के रहने वाले महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि 26 तारीख को शाम 8बजे करीब घर पहुंचने पर पता चला कि उनके मुहल्ले के लोगों द्वारा अवगत कराया गया कि सुबह करीब नौ बजे बिजली विभाग की टीम ने उनके घर में बिजली चेकिंग की है। उनके पांच मंजिला घर में सीडी रखकर प्रवेश कर गए जिस समय महेश शर्मा घर पर कोई मौजूद नही था मकान में ताला लगा हुआ था।  महेश शर्मा का आरोप है कि टी.जी.टू राजकुमार ने उनके दो लाख बीस हजार रूपये चोरी कर लिए है। जबकि इस संबध में पीड़ित ने थाना कोतवाली जसवंतनगर में न्याय की गुहार लगाई है। बिजली विभाग के एसडीओ एन के सिंह  ने कहा है कि पुलिस के सहयोग से निष्पक्ष जांच कर अवश्यक कार्यवाही करेंगे।