Skip to main content

Posts

Showing posts with the label राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद

Etawah News: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने दिया समर्थन

ब्यूरो संवाददाता इटावा: बिजली विभाग के इंजीनियर व कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। इससे बिभाग की ओर से चेकिंग व वसूली अभियान नहीं चलाया जा सका। गुरुवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने भी इस आंदोलन के समर्थन का ऐलान किया। परिषद के नेताओं ने परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी के नेतृत्व में धरना स्थल पर पहुंचकर अपने समर्थन का ऐलान किया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेताओं दिलीप मिश्रा, प्रदीप सक्सेना, जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा व जिला मंत्री पवन श्रीवास्तव ने धरना स्थल पर पहुंचकर कहा कि बिजली कर्मचारियों की मांगे सही है और सरकार को इन मांगों को पूरा करना चाहिए। इसके साथ ही प्रबंध तंत्र को कर्मचारियों के प्रति अपना रवैया सुधारना चाहिए।  इस बीच गुरुवार को लगातार तीसरे दिन भी इंजीनियर व कर्मचारी कार्य बहिष्कार करके हड़ताल पर रहे। इन कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में बैठकर धरना दिया और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। हड़ताल के कारण कर्मचारियों ने कोई काम नहीं किया।