Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सैफ़ई मेडिकल यूनिवर्सिटी

Etawah News: संविदाकर्मियों का धरना प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव के आश्वासन पर समाप्त

ब्यूरो संवाददाता इटावा: सैफ़ई मेडिकल यूनिवर्सिटी में कार्यरत 600 संविदाकर्मियों और पूर्व सैनिकों को निकाले जाने के विरोध मे धरना प्रदर्शन चल रहा था जो आज प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव के आश्वासन पर समाप्त हुआ। आपको बताते चले की यूनिवर्सिटी में सुरक्षाकर्मी, बार्डबॉय व अन्य संविदा कर्मी पिछले सोमवार से धरने पर बैठे हुए थे। मेडिकल यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एक टेंडर निकाला था। जिसमें अब दूसरी कम्पनी ने इसका टेंडर हासिल किया है। जिस कारण अब इन संविदाकर्मियों की नौकरी पर तलवार लटक गई थी।  प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने संविदाकर्मियों को आश्वस्त किया कि उनके साथ अन्याय नही होने दिया जाएगा, उन्होंने बताया की इस संबंध में शासन से बात हो गई है और वो मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे। इस प्रकरण पर सैफ़ई मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि किसी संविदाकर्मी को नही निकाला जाएगा जैसे पूर्व में व्यवस्था चल रही थी वैसे ही चलती रहेगी। प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव के आश्वासन के बाद सभी संविदाकर्मियों में हर्ष की लहर, सभी कर्मी काम पर लौटे।