Skip to main content

Posts

Showing posts with the label भारतीय व्यापार संघ

Etawah News : अतुल यादव बने भारतीय व्यापार संघ के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष

ब्यूरो संवाददाता इटावा : भारतीय व्यापार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर प्रवीण प्रताप सिंह ने अतुल यादव निवासी ड्रीम लैंड इटावा को प्रदेश का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया है। उनका कार्यकाल आगामी कार्यकारिणी की बैठक तक रहेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपेक्षा की है कि श्री यादव व्यापारी हितों की रक्षा करते हुए संगठन को शीर्ष पर ले जाने का काम करेंगे। शहर के प्रमुख व्यापारी अतुल यादव के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बनने पर शहर के व्यापारियों व इष्ट मित्रों ने उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं हैं।