Skip to main content

Posts

Showing posts with the label उप जिलाधिकारी

Etawah News: निर्भीक होकर मतदान करें, धमकावे और लालच में ना आये: उप जिलाधिकारी

संवाददाता: मनोज कुमार  इटावा/जसवंतनगर : उप जिलाधिकारी जसवंतनगर कौशल कुमार ने नगर पालिका परिषद के मतदाताओं से अपील की कि वह किसी के बहकावे प्रलोभन में न आएं और निर्भीक होकर मतदान करें अगर कोई धमकाये या लालच दे तो इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दे। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि  नगर पालिका परिषद को 3 ज़ोन तथा 6 सेक्टरों में बांटा गया है जहां अधिकारी तैनात रहेंगे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नही करने दी जाएगी उन्होंने बताया कि  अनारक्षित अध्यक्ष पद हेतु ढाई सौ रुपये नामांकन प्रपत्र खरीदने तथा चार हज़ार रुपये जमानत राशि व नौ लाख रूपये खर्च करने की सीमा तय की गई है। इसी प्रकार सदस्य अनारक्षित पद हेतु सौ रुपये नामांकन प्रपत्र खरीदने हेतु, एक हज़ार रुपये जमानत राशि, तथा दो लाख रुपये खर्च करने की सीमा निर्धारित की गई है। वही सामान्य सदस्य पद हेतु दो सौ रुपये नामांकन प्रपत्र खरीदने हेतु, दो हज़ार रुपये जमानत राशि, तथा दो लाख रुपये खर्च करने की सीमा निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि किसी के नाम का प्रपत्र खरीदा जाना है तो  उसके नाम की आईडी ...

Etawah News: एबीपीए ने मेडिकल कॉलेज में चीफ फार्मासिस्ट के पद को बनाये रखने के लिए उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो संवाददाता इटावा: अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष महाशक्ति के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी इटावा ने मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संगठन के फार्मासिस्ट पदाधिकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री जी से यह अनुरोध व मांग की है कि उत्तर प्रदेश में फार्मासिस्ट कल्याण हेतु इस तरह की योजना बनाई जाए कि जब कई जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज में बदला जाए तो तब्दील मेडिकल कॉलेज में चीफ फार्मासिस्ट का पद बरकरार रखा जाए।  फार्मासिस्ट पदाधिकारियों का कहना है कि चीफ फार्मासिस्ट एक क्लास-2 गजेटेड ऑफिसर होता है जो हम सभी फार्मासिस्टों के लिए गर्व व सम्मान की बात है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अभिषेक यादव, जिला महासचिव सूर्यभान सिंह, जिला उपाध्यक्ष जयवीर सिंह व कोमल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शिवम गुप्ता, जिला सचिव संतोष राजपूत, शेखर सिंह, विशाल बाबू, कार्यकारिणी सदस्य लव कुमार, योगेश, अभिषेक मिश्रा, शिवेंद्र सिंह, मोहित यादव, मो०उमैर कुरैशी, सुमित जोशी आदि फार्मासिस्ट उपस्थित रहे।