Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सैफई मेडिकल कालेज इटावा

Etawah News: डीसीएम और कार में भिडंत में एक की मौत, चार घायल

ब्यूरो संवाददाता  इटावा: जनपद के सैफई थाना क्षेत्र के अंर्तगत इटावा मैनपुरी रोड रमैयापुर तिराहे के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। शुक्रवार की सुबह सात बजे कार और डीसीएम की टक्कर हो गई। हादसे में मध्य प्रदेश भिंड जिले के गोहद निवासी 32 वर्षीय हर्ष उर्फ हरि पुत्र छोटेलाल बाथम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए।  मध्यप्रदेश के भिंड जिले के गोहद निवासी राजू बाथम 50 बर्षीय पुत्र रामपाल कैंसर से पीड़ित था। शुक्रवार को अपने बेटे सूरज बाथम 22 बर्षीय और चचेरे भाई हर्ष 32 बर्षीय पुत्र छोटेलाल व हर्ष का चार बर्षीय मासूम बेटा और रिश्तेदार श्रीकृष्ण 60 बर्षीय पुत्र रामप्रसाद व महेंद्र 31 वर्षीय पुत्र श्रीकृष्णा निवासी चिनहोर ग्वालियर के साथ कार एमपी 07 सीजे 3512 से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के पास हकीम के पास दवा ले जा रहे थे।  तभी सैफई थाना क्षेत्र के अंतर्गत इटावा मैनपुरी हाईवे स्थित रमैयापुर तिराहे के पास आगे चल रही कोल्डड्रिंक से भरी डीसीएम ओवरटेक करने के चक्कर में कार डीसीएम के पीछे हिस्से में घुस गई। हादसे में कार चला रहे हर्ष पुत्र छोटेलाल की मौके पर...

Etawah News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

संवाददाता: मनोज कुमार जसवंतनगर(इटावा) कस्बे के मोहल्ला अहीर टोला निवासी की सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान पीजीआई सैंफई में मौत हो गई, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। कस्बे के मोहल्ला अहीर टोला निवासी  27वर्षीय जोगेंद्र यादव पुत्र वीरभान जसवंतनगर नवीन गल्ला मंडी में आढ़त की दुकान है। वह पिछले महीने भर पहले किसी काम से बाइक पर सवार होकर के वैदपुरा जा रहा था तभी जसवंतनगर ब्लॉक के सामने पहुंचा ही था कि इटावा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था जिससे स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी जसवंतनगर पहुंचाया था जहां पर गंभीर हालत को देखते हुए उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के लिए रेफर कर दिया था जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराया है इधर हादसे के बाद मृतक की पत्नी सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था मृतक के दो पुत्र हैं।

Etawah News: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, सात लोग घायल

ब्यूरो संवाददाता इटावा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आगरा से लखनऊ की ओर जा रही कार सोमवार तड़के हादसे का शिकार हो गई। डिवाइडर से टकराकर पलटने से कार सवार सात लोग घायल हो गए। घायलों को सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।   दिल्ली के सुलेमान नगर के सव्यानंद मिश्रा परिवार के साथ अर्टिका कार से आरा बिहार जाने के लिए रविवार रात निकले थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तड़के ऊसराहार क्षेत्र टिमरुआ के पास कार अनियंत्रित हो गयी और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोर से हुई कि कार दो तीन बार पलटते चली गई। इससे कार सवार सभी लोग दब गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस व यूपीडा टीम ने सभी लोगों को जैसे तैसे बाहर निकाला और सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा। सव्यानंद मिश्रा , पत्नी रीता मिश्रा , नाबालिग बच्चे निशा मिश्रा , साक्षी मिश्रा , वंदना मिश्रा , बेटा श्याम नंदन मिश्रा और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुए। चौकी प्रभारी देवचंद्र ने बताया कि छानबीन में पता चला कि ड्राइवर को झपकी आने से कार डिवाइडर से टकरा गई थी।