Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मोदी सरकार

Etawah News: मोदी सरकार के 9 साल पर कांग्रेस ने पूछे 9 सवाल

ब्यूरो संवाददाता इटावा : मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर एक ओर भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिना रही है तो दूसरी ओर कांग्रेस ने सरकार से नौ साल पूरे होने पर नौ सवाल पूछे हैं। ये सवाल महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की आय से संबंधित हैं। पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते हुए जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव और शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा मोदी सरकार नौ साल में नाकाम रही है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा था पर आय दोगुनी नहीं हुई। किसानों को अपनी मांगों को लेकर लंबा आंदोलन करना पड़ा। भाजपा यूपीए की सरकार में महंगाई की बात करती थी अब तो महंगाई आसमान छू रही है। कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि बेरोजगारी की समस्या है। युवाओं को पढ़ने-लिखने के बाद काम नहीं मिल रहा और सरकार ने बेरोजगारी की ओर से मुंह मोड़ लिया है।  भाजपा सरकार की अन्य नीतियों पर भी सवाल उठाए गए हैं और भाजपा सरकार को विभिन्न मोर्चों पर नाकाम बताया गया है। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि सिर्फ कांग्रेस जनता के लिए कार्य करती है । भारतीय जनता पार्टी जुमलेबाजी करने की आदी है। बातचीत के दौरान राशिद खान कोमल सिंह कुशवाह आसिफ जादरान तथा सर...

Etawah News: महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने निकाली पदयात्रा

ब्यूरो संवाददाता इटावा: उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने भाजपा को घेरने की पूरी तैयारी के साथ आज पुरे प्रदेश में पदयात्रा निकाली। जिसमे आप ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घरने का प्रयास किया है। आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर परिवारवाद तो भाजपा पर दोस्तवाद का आरोप लगते हुए पदयात्रा निकाली। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी इटावा के पदाधिकारियों व् कार्यकर्ताओ ने महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ पदयात्रा लिकाली जो पक्का तालाब साई मंदिर से आरंभ होकर पुरबिया टोला, C O चौराहा, पचराहा, राजगंज, तिकोनिया, नौरंगाबाद चौराहा, नौरंगाबाद चौकी, चौगुरजी, बलराम सिंह चौराहा होकर कचहरी परिसर में समाप्त हुई। इस पद यात्रा में आम आदमी पार्टी इटावा के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से आम आदमी पार्टी देश में चल रही भाजपा सरकार द्वारा टैक्स पर टैक्स लगाकर महंगाई बढ़ाने और देश में व्याप्त बेरोजगारी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रहीं भाजपा की सरकार के द्वारा पिछले दिनों खाने-पीने सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी लगाकर आटा, दाल...