ब्यूरो संवाददाता इटावा: भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता जमकर नाचे-झूमे। सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में सांसद रामशंकर कठेरिया ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन करवाया , जिसमें जिले भर के भाजपा कार्यकर्ता , नेता मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर नाच-झूम कर होली मिलन कार्यक्रम किया। भाजपा की महिला विंग की कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहीं , जिन्होंने सांसद रामशंकर कठेरिया के साथ होली खेली और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। बीजेपी सांसद ने इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए बताया , कार्यकर्ताओं में होली खुशी की दोगुना है , क्योंकि हाल ही में हुए 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों में बीजेपी को 4 राज्यों में बहुमत मिला है और बीजेपी ने सरकार बनाई है। इस कारण सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में अधिक जोश दिखाई दे रहा है। होली का यह ऐसा पर्व है , जिसमें सभी लोगों को प्रेम आपसी सद्भावना के साथ मनाना चाहिए। जिससे देश-प्रदेश और भी तरक्की के रास्ते पर बढ़ेगा। देश-प्रदेश में डबल इंजन की सरकार से प...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें