Skip to main content

Posts

Showing posts with the label इटावा जसवंतनगर

Etawah News: प्राचीन रामेश्वरम शिव मंदिर पर श्रीशिवपुराण कथा का शुभारंभ

संवाददाता: मनोज कुमार इटावा/जसवन्तनगर : सावन के दूसरे सोमवार को प्राचीन रामेश्वरम शिव मंदिर पर श्रीशिवमहापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। शिव मंदिर में श्रद्धालुओं जय करो से गूंजा शिवालय। सैकड़ों शिवभक्तों ने शिव के दर्शन किए। मंदिर की व्यवस्थापिका इंद्रा गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन के दौरान रोजाना प्रातः 8 बजे से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक होगा। हर रोज दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। शिव जिसका समापन 28 जुलाई को हवन पूजन तथा भंडारे के साथ होगा। सोमवार की सुबह आठ बजे से आचार्य पंडित गिरिराज शुक्ला के द्वारा मंत्रोचारण के साथ श्रीशिवमहापुराण का विधिविधान के साथ भगवान शिव की शिवलिंग पर फूल मालाओं, बेलपत्र, दूध, दही, के जलाभिषेक कराया गया। जलाभिषेक का कार्यक्रम सुबह आठ बजे से सुबह ग्यारह बजे तक संपन्न हुआ। श्रावण मास की दूसरी सोमवारी आज, इस दिन शिव की आराधना करें सावन मास का आज दूसरा सोमवार है और इस दिन शिव जी की आराधना का विशेष महत्व है. आचार्य पंडित गिरिराज शुक्ला  की माने तो प्रथम सोमवारी से भी अधिक महत्व दूसरी सोमवारी का होता है। यह मध्यम सोमवारी ह...

Etawah News: शान्ति मैरिज होम में चोरों ने घुसकर दिया चोरी की घटना को अंजाम

संवाददाता: मनोज कुमार  इटावा/जसवंतनगर : कस्बा के छिमारा रोड  स्थित शान्ति मैरिज होम में हजारों रुपए के समान की चोरी की घटना सामने आई है। मैरिज होम के मालिक यतीद्र यादव ने बताया कि बीती रात्रि चोरो ने छिमारा रोड पर बने शांति मैरिज होम को निशाना बनाया। चोर पीछे के दरबाजे की बाउंड्रीबाल को लांघ कर घुसे थे। चुंकि मैरिज होम पर कोई भी नाईट वाचमेंन ड्यूटी पर नहीं था। इसलिए  चोरो ने बड़े ही आसानी के साथ चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है मैरिज होम मालिक यतींद्र यादव ने बताया वह हर रोज की भांति समय से अपने मैरिज होम पहुंचे तो उनके ऑफिस के गेट का ताला टूटा देखा तो होश खराब हो गए फिर जानकारी की तो पता चल की सीसीटीवी की ऑफिस में लगी एलसीडी टीवी, जनरेटर का बडा बेट्रा व जनरेटर में लगे पुर्जों समेत कई समान चोर चोरी कर ले गए।  चोरी की सूचना थाना कोतवाली पुलिस को दी गई तो घटना पर कस्बा सिटी इंचार्ज कपिल चौधरी ने सिपाहियों के साथ घटना स्थल का जायजा लिया तो पता चला की चोरो ने ऑफिस का कुंदा तोड़ कर सीसी टीवी कैमरा क़ी डीवीआर को चोरी किया, उसी की बगल में लगी एलसीडी  टीबी को भ...

Etawah News: छह महीने से हैंडपंप से निकल रहा गंदा पानी, शिकायत के बाद भी नही मिला समाधान

ब्यूरो संवाददाता इटावा/जसवंतनगर : क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 मोहल्ला मोहन की मडैया में गमा देवी मंदिर में लगे हैंडपंप से पिछले करीब 6 माह से गंदा पानी निकल रहा है। इसके चलते मंदिर में आने वाले भक्तो को वही दूषित पानी के पीने के लिये मजबूर होना पड़ रहा है।  मुहल्लेवासियों का कहना है दूसरा हैंडपंप लगाए जाने की मांग पेयजल अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों से कई बार कर चुके हैं। अब सभी अधिकारी व जनप्रतिनिधी सिर्फ आज तक चुप्पी ही साधे है।  मोहल्ला मोहन की मडैया में गमा देवी मंदिर प्रांगण में पेयजल निगम की ओर से हैंडपंप लगाया गया था। जो पिछले करीब छह महीने से दूषित पानी दे रहा है।  श्याम सिंह, सौरभ कुमार, धर्मेंद्र कुमार, इंदरभान सिंह, पंकज कुमार, आकाश कुमार, विमल कुमार, अरविंद कुमार, गुड्डू, पप्पू, चरण सिंह, मुकेश कुमार आदि मुहल्लेवासियों का कहना है कि हैंडपंप से गंदा पानी आ रहा है, पानी से बदबू भी आ रही है। मुहल्लेवासियों का कहना है कि हैंडपंप कम गहराई पर लगा हुआ है। इसके चलते हैंडपंप से दूषित पानी आने लगा है मुहल्लेवासियों का कहना है कि मंदिर में नया हैंडपंप लगाने के लिए जनप्रतिनि...

Etawah News: तीन दिन से युवक लापता, अनहोनी की आशंका।

संवाददाता रिषी पाल सिंह इटावा/जसवंतनगर : थाना क्षेत्र बलरई के अंतर्गत ग्राम नगला लच्छी निवासी अतर सिंह उर्फ प्रभु जी पुत्र राम नरेश जो पेशे से एक शिक्षक है और इस समय आगरा विश्वविद्यालय से संस्कृत भाषा में पीएचडी कर रहे है। तथा बच्चों को ट्यूशन पढ़ा कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे है। वह बीते गुरुवार 15/06/2023 की सुबह अपने घर से यह कह कर निकले थे कि वह बाजार में कोई फार्म ऑनलाइन कराने जा रहे है। लेकिन जब देर रात तक भी घर नहीं लौटने पर चिंतित परिजनो ने उन्हे तलाश किया।  परिजनों ने उन्हे अपने आस पास के क्षेत्र रिश्तेदारी और उनसे मिलने बाले सभी लोगो से उनका पता किया लेकिन  उनका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने शुक्रवार देर शाम बलरई थाना में तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है। परिवार में माता पिता पत्नी व तीन बच्चे है जिनका रो रोकर बुरा हाल है क्योंकि उनको किसी अनहोनी की आशंका हो रही है।  पहचान नाम- अतर सिंह  पिता- रामनरेश सिंह उम्र- 35 वर्ष रंग- हल्का सावला लम्बाई- 5 फ़ीट शरीर- सामान्य हल्का पहनावा- काले रंग की पेंट व हल्की सफ़ेद रंग की सर्ट, काले जूते व साइकिल से घर से निकल...