Skip to main content

Posts

Showing posts with the label भ्रष्टाचार

Etawah news: नियुक्ति व पदोन्नति में भ्रष्टाचार से लिप्त इटावा बीएसए के खिलाफ आन्दोलन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा:  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी इटावा के द्वारा लगभग 120 दिन से बिना सूचना के विभाग से लापता शिक्षक को कार्यभार ग्रहण कराने के आदेश कर नियम कानूनों का खुला उल्लंघन किया। कर्तव्य एवं जन अधिकार के बैनर तले इस अनियमितता की जाँच कर दोषियों को दंडित किये जाने की मांग की। जन शिकायत बेसिक शिक्षा मंत्री उ प्र सरकार को जिलाधिकारी महोदय अवनीश राय द्वारा भेजी गई। जन शिकायत सिटी मजिस्ट्रेट महोदय इटावा अरुण कुमार गौड ने ली।  मामला प्रा पाठशाला कांकरपुर विकास खंड बढपुरा इटावा का है। योगेन्द्र कुमार स. अ. की नियुक्ति म्रतक आश्रित कोटे से सामाजिक विषय में हुयी थी इन्हें सेवा काल में बीटीसी करना अनिवार्य था लेकिन योगेन्द्र कुमार ने बीटीसी नहीं की इसके बाद भी जब पदोन्नति का समय आया तो उन्होने इंटरमीडिएट विज्ञान विषय के कूटरचित अंकपत्र से पदोन्नति पा ली। जब इस धांधली की शिकायत प्रभावित शिक्षकों ने की तो जिलाधिकारी महोदय इटावा की संस्तुति पर सिटी मजिस्ट्रेट महोदय इटावा ने जांच की जिसमें योगेन्द्र कुमार के विरुद्ध 1999में कार्यवाही की संस्तुति की। योगेन्द्र कुमार मा उच्च न...

Etawah News: महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने निकाली पदयात्रा

ब्यूरो संवाददाता इटावा: उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने भाजपा को घेरने की पूरी तैयारी के साथ आज पुरे प्रदेश में पदयात्रा निकाली। जिसमे आप ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घरने का प्रयास किया है। आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर परिवारवाद तो भाजपा पर दोस्तवाद का आरोप लगते हुए पदयात्रा निकाली। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी इटावा के पदाधिकारियों व् कार्यकर्ताओ ने महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ पदयात्रा लिकाली जो पक्का तालाब साई मंदिर से आरंभ होकर पुरबिया टोला, C O चौराहा, पचराहा, राजगंज, तिकोनिया, नौरंगाबाद चौराहा, नौरंगाबाद चौकी, चौगुरजी, बलराम सिंह चौराहा होकर कचहरी परिसर में समाप्त हुई। इस पद यात्रा में आम आदमी पार्टी इटावा के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से आम आदमी पार्टी देश में चल रही भाजपा सरकार द्वारा टैक्स पर टैक्स लगाकर महंगाई बढ़ाने और देश में व्याप्त बेरोजगारी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रहीं भाजपा की सरकार के द्वारा पिछले दिनों खाने-पीने सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी लगाकर आटा, दाल...