ब्यूरो संवाददाता इटावा: उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 12 नवंबर को सुबह दस बजे से जजी प्रांगण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव जसवीर सिंह यादव ने बताया है कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में पारिवारिक वाद, आपराधिक वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, राजस्व, चकबंदी, बैंक मामले, धारा 138एन आई एक्ट , श्रमिक वाद, सर्विस के मामले, भरण पोषण आर्बिटेशन से संबंधित मामले, प्री लिटिगेशन, दांपत्य आदि के मामले निस्तारित किए जाएंगे।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें