ब्यूरो संवाददाता इटावा : स्वर्गीय श्री दलबीर सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर कटैयापुर मंदिर के स्मृति स्थल व डीवीएस मेमोरियल स्कूल में वृक्षारोपण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक डॉo ब्रजवीर सिंह ने पौधा लगाकर किया। इस दौरान स्कूल के प्रांगण में अलग अलग किस्म के 108 वृक्ष लगाए। स्कूल के प्रबंधक डॉo ब्रजवीर सिंह ने पेड़ों का महत्व बताया कहा कि पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए हमें प्रतिवर्ष वृक्षारोपण करना चाहिए। वृक्षारोपण के कार्यक्रम के आयोजन में स्कूल के प्रबंधक डॉo ब्रजवीर सिंह, विद्यालय समिति के अध्यक्ष मनीष यादव पतरे एवं प्रधानाचार्य अखिलेश भदौरिया व स्टाफ मौजूद रहा जिन्होंने मिलकर अलग अलग किस्म के 108 पेड़ों का वृक्षारोपण किया।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें