Skip to main content

Posts

Showing posts with the label तंबाकू-मुक्त जागरूकता अभियान

Etawah News: संस्था अधिकारों की ताकत ने चलाया तंबाकू-मुक्त जागरूकता अभियान

ब्यूरो संवाददाता इटावा : डॉ भीमराव अंबेडकर बौद्ध महाविद्यालय के सहयोग से अधिकारों की ताकत की टीम द्वारा ग्राम नगला खादर के आसपास के क्षेत्रों में तंबाकू-मुक्त जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।  जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता रैली निकाली गई जिसके माध्यम से सभी ग्रामीणों को पंपलेट के माध्यम से तंबाकू के दुष्प्रभाव व तंबाकू से कैसे बचें??इसके बारे में जागरूक किया गया और नारे भी लगाए गए-"भारत को बचाना है, तंबाकू मुक्त बनाना है"। महाविद्यालय के स्टाफ व विद्यार्थियों ने जागरूकता अभियान को सफल बनाने में अधिकारों की ताकत की टीम का पूर्ण सहयोग किया। प्रदेश अध्यक्ष महाशक्ति बताते हैं कि संस्था द्वारा चलाए जाने वाले सभी जागरूकता अभियान का बच्चों तथा नई पीढ़ी पर बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।  प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष पोरवाल, कॉलेज स्टाफ में आरिफ, बृजेश कुमार सैनी, डॉ श्याम पांडे, बादशाह दोहरे आदि उपस्थित रहे व पूर्ण सहयोग किया। कॉलेज प्रबंधक समीर दोहरे व प्राचार्य डॉ मुकेश सिंह ने जागरूकता अभियान की सराहना की।