Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सामूहिक निकाह

Etawah News: ऑल इंडिया उलेमा मशाइख बोर्ड ने कराया 11 मुस्लिम जोड़ो का सामूहिक निकाह

ब्यूरो संवाददाता इटावा: ऑल इंडिया उलेमा मशाइख बोर्ड यूनिट ने मुस्लिम लड़कियों का विवाह संपन्न करवाया। बतौर मुख्यातिथि सैयद अशरफ मियां की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। साथ ही मुस्लिम बच्चों के लिए बहुत जल्द इटावा में निशुल्क शिक्षा और कोचिंग का इंतजाम करने की मुहिम शुरू करने के लिए कहा गया।  बता दें कि निजी मैरिज होम में ऑल इंडिया उलेमा मशाइख बोर्ड इटावा यूनिट की और से हजरत अल्लामा और मौलाना हजरत सैय्यद अशरफ मियां कछौछवी शरीफ अध्यक्ष ऑल इंडिया उलेमा मशाइख बोर्ड और सूफी फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और शादी सम्मेलन के मुख्य अतिथि की मौजूदगी में 11 जोड़ों का निकाह संपन्न करवाया गया। निकाह की रस्म के बाद हजरत ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद से नवाजा।  इस मौके पर हजरत ने संबोधन में कहा कि हर शौहर की जिम्मेदारी है कि वह अपनी बीवी की ख्वाहिशें एवं जरूरतों को पूरा करे और हर बीवी की जिम्मेदारी है कि वह अपने शौहर के लिए हर सुख दुख में साथ रहे और अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से पालन करे। उन्होंने आगे कहा कि बुराइयों के साथ खड़ा हो जाना यह सबसे बड़ी कमजोरी है, लेकिन बुराइयों के खिलाफ खड़ा होना मर्दानगी...