Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मुलायम परिवार

Etawah News: मुलायम परिवार ने सैफई में खेली फूलों की होली, एक मंच पर आकर दिया एकता का संदेश

ब्यूरो संवाददाता इटावा/सैफई: सपा परिवार की होली दो वर्षों बाद एक बार फिर से गुलजार रही। सैफई महोत्सव के पंडाल के नीचे सपा का पूरा कुनबा दिखाई दिया। मुलायम जैसे ही मंच पर आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष   अखिलेश यादव ने आगे बढ़कर पैर छुए और होली की शुभकामनाए दी। मंच पर मुलायम सिंह और अखिलेश फूलों की होली खेलते दिखे। वहीं चाचा शिवपाल और रामगोपाल यादव भी मंच पर दिखाई दिए। राम गोपाल यादव ने जब मंच से फाग गाया तो लोग होली के रंग में झमू उठे। अखिलेश यादव ने मंच पर मौजूद सभी से मिलकर होली की बधाई दी। शिवपाल पहले भी कर चुके थे कि होली में सभी मन-मुटाव को वह भुला चुके हैं। सपा परिवार में विघटन के बाद पहला मौका है जब सपा के सभी दिग्गज नेता एक मंच पर आए हैं। 40 साल से ज्यादा समय से सैफई की पारंपरिक होली मनाई जा रही है। जिसमें सपा परिवार के सभी लोग एक साथ एक मंच में आकर होली मनाते है। पिछले दो सालों से कोरोना की वजह से होली नहीं मनाई जा पा रही थी। लेकिन इस बार एक बार फिर से होली में वहीं रंग दिखाई दिए।  इस बीच जहां सपा का पूरा परिवार होली के रंग में दिखा वहीं सपा समर्थक भी जोश...