Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सेमी फाइनल

Etawah News: चंबल क्रिकेट लीग सीजन-2: चौथे क्वार्टर फाइनल में जीती जगम्मनपुर की टीम, अब सेमी फाइनल की बारी

संवाददाता: दिलीप कुमार  इटावा/चकरनगर: चंबल क्रिकेट लीग सीजन-2 चंबल विद्यापीठ के बैनर तले आयोजित किया जा रहा है। चंबल घाटी के बीहड़ों में चल रही 14 दिवसीय इस क्रिकेट लीग के बारहवें दिन चंबल आश्रम हुकुमपुरा ग्राउंड पर आखिरी क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। जगम्मनपुर और रामपुरा टीमों के बीच हुए इस मैच में रामपुरा टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी जगम्मनपुर टीम निर्धारित 12 ओवर में 7 विकेट के नुकसान से 102 रन बनाये। जगम्मनपुर टीम के खिलाडी गौरव शर्मा ने 2 चौके और 4 छक्के मिलाकर सर्वाधिक 33 रन बनाये और 2 विकेट झटके।  जवाब में उतरी रामपुरा टीम निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट के नुकसान से 97 रन बनाकर हार गयी। रामपुरा टीम के खिलाडी ऋषभ सोनी 3 चौके और 4 छक्के मिलाकर 58 रन बनाने के बाद भी अपनी टीम को जिता नहीं पाए। रामपुरा टीम के बालर शिवा ने 3 ओवर में 4 विकेट लिए। जगम्मनपुर टीम के खिलाडी गौरव शर्मा मैन ऑफ द मैच रहे। उन्हें चंबल क्रिकेट लीग आयोजन समिति से जुड़े सुरेश सिंह चौहान और डॉ शाह आलम राना के हाथों ट्रॉफी दी गयी। चंबल क्रिकेट लीग के संस्थापक क्र...