Skip to main content

Posts

Showing posts with the label भारी विरोध

Etawah News : भारी विरोध के चलते केन्द्र सरकार ने पशुधन हत्यारा विधेयक वापिस लिया, जैन समाज ने हर्ष व्यक्त किया

ब्यूरो संवाददाता इटावा: विश्व जैन संग़ठन के जिलाध्यक्ष आकाशदीप जैन ने बताया केंद्रीय पशुपालन व डेयरी मंत्रालय द्वारा देश भर में हुये विश्व जैन संग़ठन एवं जीव दया प्रेमियों के भारी विरोध के बाद 'पशुधन व पशुधन उत्पाद आयात निर्यात विधेयक - 2023'  को आदेश संख्या L-110110/16/2023 ट्रेड (24861) द्वारा वापिस लिया गया।  अहिंसा परमो धर्मः वाले देश मे जीवित पशुओ का आयात निर्यात वर्दाश्त नही : आकाशदीप जैन केंद्रीय पशुपालन व डेयरी राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान द्वारा विधेयक वापिसी की घोषणा की है। विश्व जैन संगठन के पदाधिकारियों ने पशुधन हत्यारा विधेयक वापिसी किये जाने विधेयक वापसी में प्रयास करने वाले सभी जीव दया प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए बधाई देते हुये बताया विधेयक वापसी से सकल जैन समाज मे हर्ष की लहर है।  जिलाध्यक्ष आकाशदीप जैन ने कहा कि भगवान ऋषभदेव, श्री राम, श्री कृष्ण, भगवान महावीर, गुरुनानक और ऋषि मुनियों के भारत से जीवित पशुधन व मांस निर्यात का सोचना भी पाप है। समस्त जीव दया प्रेमी ऐसे विधेयक कभी पास नहीं होने देंगे। देश में से सभी यांत्रिक बूचढ़खाने बंद किये जाए। जियो औ...