Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Etawah News: युवती पंखे से झूली

Etawah News: युवती ने दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाकर, पंखे से झूली

संवाददाता: आशीष कुमार  जसवंतनगर (इटावा) : धरवार इलाके  के राजपुर गांव में मायके में रह रही एक 25 वर्षीया युवती ने छत के पंखे में दोपट्टे से फांसी का फंदा बनाकर और उससे लटककर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली।  रमेश कुमार जाटव की पुत्री खुशबू फांसी पर दोपहर 3 बजे उस समय लटकी गई, जब मां ममता देवी और अन्य परिजन घर पर नही थे। मृतका के चाचा रामौतार द्वारा घटना की तहरीर दिए जाने के उपरांत थाना प्रभारी ए एस सिद्दीकी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। सूत्रों ने बताया कि मृतिका की एक शादी कटेखेड़ा तथा दूसरी शादी कुम्हेरी मीठेपुर से हुईं थीं। मगर उसे दोनो ही जगह निराशा हात लगी उसके एक 3 वर्ष की पुत्री अनन्या बताई गई है। घटना के समय मृतिका की मामता देवी तथा उसका भाई दीपक घर के बाहर गांव में थे मृतिका के चाचा रामौतार के अनुसार वह  अपने जीवन तथा बीमारी से परेशान थी वह 4 महीने से मायके में रह रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।