Skip to main content

Posts

Showing posts with the label शिकायतें सुनी

Etawah News: समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने फरियादियों कि शिकायतें सुनी, 46 शिकायतों में 3 का निस्तारण

संवाददाता: आशीष कुमार  जसवंतनगर (इटावा): जसवंतनगर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को 46 शिकायतें प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 3 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी अवनीश राय ने की। जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित एक सप्ताह के अंदर अंदर निस्तारित किया जाना संबंधित विभाग को सुनिश्चित करने के कड़े तेवरों के साथ निर्देश दिए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों की खुद की जिम्मेदारी है।  उन्होंने कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारीगण प्रकरणों की गंभीरता से जांच करें। साथ ही जबाबदेह लोगों के विरूद्ध कार्यवाही में कोई कोताही न बरतें। उन्होंने यह भी कहा कि जब भी अधिकारीगण भ्रमण पर जायें, अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का मौके पर सत्यापन भी करें तथा लाभार्थियों से सीधे सीधे फीडबैक लें। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा ...