ब्यूरो संवाददाता इटावा: पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने इटावा अपने आवास पर कार्यकर्ताओं को नववर्ष की शुभकामनाएं दी, कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा आप सभी प्रदेशवासियों को भी नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पहले समाजवादियों को आरक्षण के लिए लड़ाई लड़नी पड़ी थी और अब आरक्षण बचाने के लिए हम सभी समाजवादियों को लड़ाई लड़ना पड़ेगी, अब संघर्ष करना होगा और अब सड़कों पर संघर्ष चलेगा। निकाय चुनाव और आरक्षण को लेकर सरकार के पास बहुत समय था, आयोग जो अब बन रहा है दो साल पहले सुप्रीम कोर्ट का आदेश तुरंत बनाना चाहिए था। समय पर आरक्षण लागू करके चुनाव कराना चाहिए था। सरकार पिछड़े लोगों का आरक्षण खत्म करना चाह रही है दलित वर्ग का आरक्षण खत्म करना चाह रही थी, यह सरकार का मंसूबा था अब संघर्ष चलेगा हम सभी समाजवादी लोग सड़कों पर संघर्ष करेंगे। 2024 के चुनाव को लेकर कहा समाजवादी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं का जिस प्रकार से उत्पीड़न पूरे प्रदेश में हो रहा है, झूठे मुकदमे लगा कर जेलों में भेजा जा रहे हैं फंसाया जा रहा है, हम किसी भी कीमत पर ये उत्पीडन बर...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें