ब्यूरो संवाददाता इटावा: जायण्ट्स परिवार द्बारा भट्टा मजदूरों एवं परिजनों को कम्बल, ऊनी वस्त्र, गजक, रेवड़ी, मूंगफली, लाई लडडू एवं चप्पल आदि का वितरण किया गया। समाज के आखिरी व्यक्ति तक खुशहाली पहुंचाने हेतु समर्पित जायण्ट्स ग्रुप आफ दतावली, दतावली डायमंड, सैफई, पिलूआ महावीर एवं नवोदिता इटावा के संयुक्त संयोजकत्व में जायण्ट्स वैलफेयर फाउंडेशन विशेष समिति सदस्य डॉ शिवराज सिंह यादव, फेडरेशन अध्यक्ष ऊषा यादव, उपाध्यक्ष विमल कुमार सिंह, फेडरेशन सैक्रेटरी राम सजीवन सिंह, फेडरेशन फाइनेंस आफीसर दाऊ दयाल वर्मा, यूनिट निदेशक ललित सक्सैना, फेडरेशन आफीसर आशा अवस्थी, रीता मेहरोत्रा, यासीन अन्सारी भट्टा मालिक ओमकार वर्मा की गरिमा मय उपस्थित में भट्टा मजदूरों एवं उनके परिजनों को कम्बल, ऊनी वस्त्र, गजक, रेवड़ी ,मूंगफली ,लाई लडडू एवं चप्पल वितरण किया गया। डॉ शिवराज सिंह यादव ने मजदूरों को ठण्ड से बचाव के उपाय बताते हुए नशा निवारण एवं के बारे में जानकारी दी। लाभान्वित मजदूर एवं परिवारी जनों समेत लगभग 200 लोगों ने नशा नहीं करने का संकल्प लिया। भट्टा मालिक श्री ओमकार वर्मा ने जायण्टस...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें